home page

हिसार में साइबर सैल ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

 | 
हिसार में साइबर सैल ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए


मोबाइल मालिकों

के चेहरों पर लौटी मुस्कान

तकनीक और सतर्कता

के समन्वय से 18 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर

हिसार, 13 अप्रैल

(हि.स.)। जिला साइबर सैल ने तकनीक का प्रभावी और सटीक उपयोग करते हुए उत्कृष्ट पुलिसिंग

का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साइबर टीम द्वारा विभिन्न शिकायतों में लाखों रुपयो के

गुम हुए 18 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित

कीमत लाखों रुपये है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय

में साेमवार काे आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मोबाइल

फोन मालिकों को व्यक्तिगत रूप से उनके फोन लौटाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन

की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और तकनीक के माध्यम से ऐसे मामलों

में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं।

साइबर सैल के प्रभारी

पीएसआई अमित के नेतृत्व में गठित टीम ने आईएमईआई आधारित ट्रेसिंग, लोकेशन विश्लेषण

तथा डिजिटल सर्विलांस के माध्यम से यह सफलता हासिल की। पूरे अभियान के दौरान शिकायतों

की गहन जांच, डेटा विश्लेषण और त्वरित फॉलो-अप को प्राथमिकता दी गई। मोबाइल फोन वापस

पाने वाले नागरिकों ने बताया कि फोन गुम होने के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना

करना पड़ा। हिसार पुलिस की तत्परता और तकनीकी प्रयासों से उन्हें बड़ी राहत मिली।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि गुम हुए मोबाइल फोन लौटाना केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि पुलिस की

संवेदनशील, जिम्मेदार और जनहितैषी कार्यशैली का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि साइबर

सैल टीम न केवल साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, बल्कि आम नागरिकों

की दैनिक समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। हिसार पुलिस

की यह पहल जनसेवा, तकनीकी दक्षता और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा

में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर