home page

हिसार : बूथ स्तर पर खड़े मजबूत कार्यकर्ता व सक्रिय संगठन से आती वास्तविक संगठनात्मक ताकत : आशा खेदड़

 | 
हिसार : बूथ स्तर पर खड़े मजबूत कार्यकर्ता व सक्रिय संगठन से आती वास्तविक संगठनात्मक ताकत : आशा खेदड़


संगठन को जमीनी स्तर तक धार देने की तैयारी, 170 शक्ति केंद्रों पर बैठकें

कर बूथों को मजबूत करेगी भाजपा

हिसार, 11 अगस्त (हि.स.)। भाजपा ने जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत

करने की रणनीति तैयार की है। जिले के सभी 170 शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर बूथों

की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय किया जाएगा। इसके

साथ ही मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों तथा आगामी तिरंगा यात्रा समेत

अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

यह निर्णय भाजपा की जिला कोर कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया। मॉडल टाउन

स्थित जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी के कार्यालय में मंगलवार काे हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों

की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी

सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. आशा खेदड़ का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत

किया।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि भाजपा की वास्तविक संगठनात्मक ताकत बूथ स्तर पर खड़े

मजबूत कार्यकर्ता और सक्रिय संगठन से आती है। इसलिए जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र

और बूथ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी 170 शक्ति केंद्रों

पर बैठकें आयोजित कर बूथों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं

की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी तिरंगा यात्रा

सहित पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता

अभी से सक्रियता के साथ जुटें।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में बैठक में जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी, मुनीश ऐलावादी,

रामफल नैन, सतीश सुरलिया, लक्ष्मी गोयल, जिला सचिव पिंकी नरेंद्र शर्मा, कृष्ण खटाना,

कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, प्रवक्ता पीयूष मेहता, कार्यालय प्रमुख सुरेंद्र सैनी, आईटी

प्रमुख सुरेश जांगड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष

बामल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद तोसावड़, जितेंद्र बराक सहित अन्य पदाधिकारी एवं

कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर