home page

नूंह। पुनहाना में स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई

 | 
नूंह। पुनहाना में स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई


नूंह, 29 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई रविवार को नूंह की अनाज मंडी पुनहाना में स्नेह मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। अपने सम्मान से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई गदगद नजर आए। उन्होंने अपने परिवार के रिश्तों के बारे में खुलकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हर जिले में जाकर पुराने और नए कार्यकर्ताओं से मिलना तथा उन्हें दोबारा एकजुट करना उनके कार्यक्रमों का उद्देश्य है। कुलदीप बिश्नोई ने आयोजक इम्तियाज एडवोकेट और लतीफ एडवोकेट सहित कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि शादियों के सीजन और व्यस्त समय के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों पर आए लोगों का उत्साह देखकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि भाई लतीफ और इम्तियाज ने शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लतीफ एडवोकेट प्रधान बार एसोसिएशन ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के साथ उनका पुराना पारिवारिक रिश्ता है। इसी रिश्ते के तहत चाय स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें बुजुर्गों और युवाओं का भरपूर सहयोग मिला। वहीं इम्तियाज एडवोकेट ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। उनका उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ना है, जो किसी कारणवश सक्रिय नहीं हैं या पार्टी से दूर हो गए हैं। भाजपा में रहते हुए कार्यक्रमों में पार्टी के चुनाव चिह्न नजर नहीं आने के सवाल पर आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पारिवारिक मिलन था। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई भाजपा के साथ हैं और आगे की रणनीति पर फैसला कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया