home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि. के नौ शूटरों ने किया हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि. के नौ शूटरों ने किया हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई


हिसार, 11 जून (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के नौ शूटरों ने हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया

है।

क्वालीफाई करने वाले शूटर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मिले।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक शानदार उपलब्धि

है। विश्वविद्यालय की शूटिंग रेंज के शूटर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने लगे

हैं।

शीघ्र ही ये शूटर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने

शूटिंग को एक अत्यंत महत्वपूर्ण खेल के साथ-साथ जीवन से जुड़ा कौशल भी बताया।

शूटिंग कोच बिमला देवी ने गुरुवार काे बताया कि डा. केएसएसआर तुगलकाबाद, नई दिल्ली में

आयोजित 11वीं हरियाणा शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 राइफल शूटर प्रतियोगिता में पिस्टल शूटर

10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में फूड टेक्नोलाॅजी की जय दीक्षा, सीएसई के हर्ष सिंह

व साइकोलाजी की हर्षिता ने तथा 50 मीटर फ्री पिस्टल में साहिल ने प्रि-नेशनल के लिए

क्वालीफाई किया है। बीटेक ई एंड सी की पूजा व अंकुश, बीटेक सीएसई के गौरव, बीटेक आईटी

की ज्योति व बीटेक फूड टेक्नोलाॅजी की प्रीति ने राइफल प्रतियोगिता में नेशनल क्वालीफाई

किया है। इन शूटर्स ने प्रि-हरियाणा तथा 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपिशनशिव-2026 में

भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। खेल निदेशालय के डीन प्रो. आशीष अग्रवाल, खेल निदेशक

डा. एसबी लूथरा व सहायक खेल निदेशक डा. मृणालिनी नेहरा ने भी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि

के लिए बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर