home page

सोनीपत : जनता कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया करेगी: मोहन लाल बड़ौली

 | 
सोनीपत : जनता कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया करेगी: मोहन लाल बड़ौली


सोनीपत, 30 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में भाजपा मेयर उम्मीदवार

राजीव जैन के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी

का पूरी सफाया करने का मन बना चुकी है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कमल के निशान

पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। कार्यक्रम में मौजूद

जनसमूह के उत्साह को उन्होंने भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल का संकेत बताया।

प्रदेश

अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है और जनता

अब कांग्रेस पार्टी के वादों को समझ चुकी है। लोग विकास और पारदर्शिता की राजनीति को

प्राथमिकता दे रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। उन्होंने दावा किया कि

इस बार प्रदेश में हर ओर कमल खिलेगा।

सरकार

की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने हर वर्ग

के लिए ठोस काम किए हैं। प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है और पारदर्शी

व्यवस्था लागू की गई है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा

के लिए कदम उठाए गए हैं और किसानों व गरीबों के लिए योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हुई

हैं।

उन्होंने

कार्यकर्ताओं से वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संपर्क करने और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष

में मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते

हैं और उनकी मेहनत से ही चुनावी जीत तय होती है। उन्होंने सभी समर्थकों से पूरी ऊर्जा

के साथ प्रचार में जुटने और रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम

में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बृजेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व

मंत्री कविता जैन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना