home page

हिसार : जानबूझकर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे एचपीजीसीएल एमडी : राजबीर सोनी

 | 
हिसार : जानबूझकर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे एचपीजीसीएल एमडी : राजबीर सोनी


मांगों को लेकर खेदड़ थर्मल प्लांट कर्मचारियों

ने दूसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन

हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ

से संबंधित एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद के निर्देशानुसार थर्मल खेदड़

यूनिट द्वारा एमडी एचपीजीसीएल पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को दूसरे

दिन एचपीजीसीएल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट

प्रधान राजबीर सोनी ने की तथा संचालन सचिव सुरेश सैनी ने की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए

यूनिट प्रधान राजबीर सोनी ने बताया कि एमडी एचपीजीसीएल जानबूझकर कर्मचारियों की जायज

मांगों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसे यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सर्कल सचिव दलजीत

पंघाल ने बताया कि एमडी एचपीजीसीएल ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक करने का

आश्वासन दिया था, लेकिन बैठक नहीं करके वादाखिलाफी कर रहे हैं। यूनियन की केंद्रीय

परिषद ने एमडी के नकारात्मक रवैये को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों

की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ उपप्रधान शिव

कुमार, कृष्ण कुमार, सहसचिव दीपक, वित्त सचिव रवि प्रकाश, संगठनकर्ता उज्जवल शर्मा,

अरुण, दीपक जिंदल, सुरेश यादव, राजेंद्र बेरवाल, संदीप कालीरामण, मनु, राजेश यादव सहित

सैकड़ों कर्मचारियों ने भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर