home page

हांसी: सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, डीसी आवास के सामने प्रदर्शन

 | 
हांसी: सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, डीसी आवास के सामने प्रदर्शन


उत्तम नगर की गलियों में महीनों से जमा है गंदा

पानी

क्षेत्रवासी बोले, आश्वासन नहीं, समस्या का स्थायी

समाधान चाहिए

हांसी, 22 सितंबर (हि.स.)। शहर के उत्तम नगर इलाके

में कई महीनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट

पड़ा। क्षेत्रवासियों ने डीसी आवास के सामने एकत्र होकर पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ

प्रदर्शन किया और सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों का आरोप

है कि सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी गलियों में जमा होने से उनका घरों से निकलना

तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि समस्या केवल कुछ

घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। इलाके की मुख्य गली में

एक बाइक एजेंसी की वर्कशॉप भी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता

है। लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण बदबू फैल रही है और राहगीरों को भी परेशानी

का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे समस्या के

समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। विधायक से भी मदद

की गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि

उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर सीवरेज की निकासी और स्थायी समाधान चाहिए।

जेई को मौके पर भेजकर समाधान का आश्वासन

पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने

बताया कि वह विभागीय कार्य से चंडीगढ़ गए हुए हैं और उन्हें मामले की जानकारी मिल गई

है। उन्होंने कहा कि मौके पर जेई को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। हालांकि,

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पहले भी कई बार समाधान का आश्वासन मिल चुका है।

अब वे मौके पर काम शुरू होने और सीवरेज के गंदे पानी की निकासी होने का इंतजार कर रहे

हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर