हिसार : छठ पर्व के लिए पूर्वांचल समाज में उत्साह, घाटों पर तैयारियां पूरी : शंकर गोस्वामी
15 नवंबर की शाम होगा मुख्य आयोजन, नहर घाटों सहित विभिन्न स्थानों पर की गई
सफाई
हिसार, 13 नवंबर (हि.स.)। शहर में पूर्वांचल समाज की ओर से मनाया जाने वाला
छठ पर्व शुक्रवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर शहर के विभिन्न
क्षेत्रों में स्थित घाटों की सफाई और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को
लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है। छठ पर्व का मुख्य आयोजन 15 नवंबर
की शाम को होगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों
से तैयारियों में जुटे हुए थे। शंकर गोस्वामी, सुनील गुप्ता, सतीश कुमार, संजय सिंह,
रमाशंकर शर्मा, संजीव कुमार, रामबाबू, सुनील सिंह, मनोज कुमार, बाबू अमीरचंद, संजना
सिंह, राज पासवान, रघुवीर, अवधेश कुमार, प्रेम सागर, पंकज गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजाराम,
राजेश कुमार व निरंजन यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने घाटों की सफाई और व्यवस्थाओं
को अंतिम रूप देने में सहयोग किया।
शंकर गोस्वामी ने शुक्रवार काे बताया कि शहर में सेक्टर 27-28 नहर घाट, आजाद नगर नहर घाट,
सती माता मंदिर, सेक्टर 3-5 नहर घाट, श्याम विहार नहर घाट और जिंदल पार्क घाट सहित
विभिन्न स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर समाज के लोगों
में विशेष उत्साह है। उन्होंने पूर्वांचल समाज के नागरिकों से आपसी भाईचारे और उत्साह
के साथ आयोजन में भाग लेने की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

