home page

हिसार : इंडो-नेपाल फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश साहू ने जीता स्वर्ण पदक

 | 
हिसार : इंडो-नेपाल फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश साहू ने जीता स्वर्ण पदक


नेपाल के पोखरा में लहराया हरियाणा का परचम, गांव

पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

हिसार, 06 जून (हि.स.)। उकलाना क्षेत्र के युवा

खिलाड़ी प्रवेश साहू ने नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र, जिले और हरियाणा

का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में

आयोजित की गई थी, जिसमें भारत और नेपाल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रवेश साहू ने शनिवार को बताया कि वह इस प्रतियोगिता

में हरियाणा से चयनित होने वाला अकेला खिलाड़ी था। इससे पहले अप्रैल माह में मथुरा

में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उसका

चयन इंडो-नेपाल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। नेपाल में हुए मुकाबलों में उसने उत्कृष्ट

खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटने पर प्रवेश साहू का

ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस

दौरान फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उसकी उपलब्धि का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रवेश की सफलता क्षेत्र

के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह

उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा।

प्रवेश साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को

देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर और बड़ी उपलब्धियां

हासिल करना है। उपस्थित लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लगातार आगे

बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर