home page

हिसार : संदीप जैनावास बने डिपो प्रधान, प्रदीप डाबड़ा बने सचिव

 | 
हिसार : संदीप जैनावास बने डिपो प्रधान, प्रदीप डाबड़ा बने सचिव


रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो इकाई के चुनाव

सम्पन्न

हिसार, 13 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ

से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हिसार डिपो की बैठक वर्कशॉप प्रांगण में डिपो

प्रधान राजबीर दुहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन हांसी सब डिपो प्रधान मनजीत

सोरखी ने किया।

वर्कशाप प्रांगण में सैकड़ों कर्मचारियों की

उपस्थिति में शुक्रवार काे यूनियन का डिपो प्रधान व सचिव का चुनाव करवाया गया। इस दौरान राज्य कमेटी

राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह, राज्य महासचिव जयवीर घणघस, कार्यकारी राज्य प्रधान

अनूप लाठर, संगठनकर्ता कृष्ण रावीस व राज्य चेयरमैन मुकेश दुहन, पूर्व प्रधान राजपाल

नैन, राजबीर सिंधु व कुलदीप शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव सर्वसम्मति से

करवाया गया, जिसमें संदीप जैनावास को डिपो प्रधान व प्रदीप डाबड़ा को डिपो सचिव चुना

गया। राज्य कमेटी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।

राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह व अन्य पदाधिकारियों

ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरकार कर्मचारियों की मांगों

की अनदेखी कर रही है और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है, उसको देखते हुए सभी

को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित डिपो प्रधान संदीप जैनावास

ने कहा कि वो डिपो के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे और डिपो कर्मचारियों की

मांगों व समस्याओं का समाधान करवाने के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर यूनियन के लिपिक

स्टाफ के डिपो प्रधान अनूप श्योकंद, रणबीर सोरखी, अरुण शर्मा, भागीरथ शर्मा व रघुबीर

जेवरा आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर