home page

पानीपत: एआई समिट में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलंकित किया है: कार्तिकेय शर्मा

 | 
पानीपत: एआई समिट में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलंकित किया है: कार्तिकेय शर्मा


पानीपत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा राजनीति से ऊपर उठकर होने वाले विकास कार्यों में बाधा डालना अफसोसजनक है। रविवार को

सांसद कार्तिकेय शर्मा पानीपत स्थित बाल वाटिका स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे आयोजन किसी पार्टी विशेष के नहीं होते, बल्कि इनका उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अन्य पार्टियों के लोग भी शामिल हुए थे, लेकिन कांग्रेस ने भद्दा प्रदर्शन कर इसे कलंकित करने का प्रयास किया है। यह व्यवहार देश के भविष्य और युवाओं के हितों के खिलाफ है।

सांसद ने युवाओं के भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे को सरकारी नौकरी देना सरकार द्वारा संभव नहीं है, लेकिन हर बच्चे को रोजगार' मिले, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा और एआई तकनीक का तालमेल बैठाना अनिवार्य है। एआई समिट हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक कारगर सीढ़ी साबित होगी। उन्होंने अपनी नई मुहिम ज्ञान गंगा केंद्र' के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत हर जिले के उन बच्चों की मदद की जाएगी जो पढ़ने में सक्षम तो हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाते और पीछे रह जाते हैं। इस मुहिम के जरिए गरीब बच्चों को वह तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा