हिसार : जनता की भागीदारी के बिना प्रभावी नहीं हो सकती पुलिस व्यवस्था : सिद्धांत जैन
अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी सिद्धांत जैन
ने की विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
लंबित मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित
करने के निर्देश
हिसार, 20 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत
जैन ने कहा है कि जनता की भागीदारी के बिना पुलिस व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती।
आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस पर विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता
है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय
में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारी
उपस्थित रहे। उन्होंने जनता का विश्वास जीतने के लिए पुलिस टीमों को फील्ड में सक्रिय
रहकर लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध की
वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की विवेचना, वारंट निष्पादन, पीओ/बदमाशों
की धरपकड़, साइबर अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन
सुनिश्चित करें।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर
दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को समय पर भेजें और किसी भी स्थिति में तत्काल, प्रभावी व
प्रोफेशनल कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी
अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रवैया अपनाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था
को सुदृढ़ बनाए रखना सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है और हर अधिकारी व जवान को इसे पूर्ण
निष्ठा व समर्पण से निभाना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

