home page

जींद : साइबर ठगों ने दो को लगाया चूना, एक लाख 80 हजार रुपये गायब

 | 
जींद : साइबर ठगों ने दो को लगाया चूना, एक लाख 80 हजार रुपये गायब


जींद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने जिला में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को चूना लगाते हुए एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खरकड़ा निवासी हरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने मोबाइल फोन पर टीवी की एड देखी थी। जिसने उसे डाउनलोड कर लिया। जिसके साथ एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। जिसके बाद उसके खाते से 80 हजार रुपये गायब हो गए। घटना का उस समय पता चला जब फोन पर रुपये कटने का संदेश आया। साइबर थाना पुलिस ने हरजीत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बताया शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बैंक खाते से गायब हुए एक लाख, अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दूसरे मामले में रामबीर कालोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पीएनबी बैंक में खाता है। जिसके साथ उसका मोबाइल फोन जुड़ा हुआ है। गत 29 सितंबर को उसने अपने बैंक खाते को संभाला तो खाते से 90 हजार रुपये तथा दस हजार रुपये यूपीआईडी से ट्रांस्फर किए थे। जबकि उसने न तो कोई लिंक क्लिक किया और न ही कोई ओटीपी आया। बावजूद इसके उसके खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। साइबर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी नितिन ने बताया कि खाते से राशि गायब होने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा