home page

जींद : नाबालिग लड़के का अपहरण कर किया कुकर्म

 | 
जींद : नाबालिग लड़के का अपहरण कर किया कुकर्म


जींद, 16 जुलाई (हि.स.)। सदर थाना सफीदों क्षेत्र मे दवाई लेने जा रहे नाबालिग लड़के का कुछ युवकों ने अपहरण कर उसे शराब पिलाई और उसके साथ कुकर्म किया। आरोपितों ने कुकर्म की अश्लील वीडियो बना ली। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ अपहरण करने, कुकर्म करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना सफीदों इलाका गांव के एक नाबालिग लड़के ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 20 जुलाई को शाम को वह दवाई ने जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार गांव सिंघाना निवासी प्रदीप तथा तीन अन्य ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपित उसे नदी के किनारे ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई। शराब पीने से मना करने पर आरोपितों ने उसके पेट में चाकू घोंपने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपित उसे प्रदीप के घर छोड़ आए। जहां आरोपित ने उसके साथ कुकर्म किया। जिसकी आरोपित ने अश्लील वीडियो भी बना ली।

सामाजिक बदनामी के चलते वह चुप रहा। गत 25 जून को आरोपित प्रदीप ने उसकी इंस्टा आईडी पर वीडियो भेजी। जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया। 11 जुलाई को प्रदीप इंस्टा पर मैसज भेज कर उससे मिलने का दबाव डाला। उसकी बात न मानने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपित प्रदीप को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ अपहरण करने, कुकर्म करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा