home page

जींद : 21 किलो से अधिक चूरा पोस्त के साथ दो महिलाआं सहित तीन गिरफ्तार

 | 
जींद : 21 किलो से अधिक चूरा पोस्त के साथ दो महिलाआं सहित तीन गिरफ्तार


जींद, 09 अगस्त (हि.स.)। उझाना हाइवे के निकट पीपलथा रोड पर गढ़ी थाना पुलिस ने रविवार काे दो महिला नशा तस्करों समेत तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 21 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। चूरा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था। गढ़ी पुलिस तीनो आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

गढ़ी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गढी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गावं उझाना हाईवे के निकट पीपलथा रोड पर एक व्यक्ति तथा दो महिलाएं संदिग्ध हालात में खड़ी हुई हैं। जो नशा तस्कर हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीपलथा रोड पर खड़े तीनों लोगों को काबू कर लिया। पुलिस कर्मियों ने जब उसके पास रखे चार थैलों की जांच की तो उनमें चूरा पोस्त पाया। जिसका वजन 21 किलो 700 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव प्यौरी जिला मुक्तसर (पंजाब) निवासी मंदर उर्फ महेंद्र, गांव महमासरजा (पंजाब) निवासी जसमेल कौर, गांव मुक्तसर निवासी कुलविंद्र कौर के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चूरा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर भठिंडा पंजाब ले जाया जा रहा था। दातासिंह वाला बार्डर पर पुलिस की नाकाबंदी देख कर हाइवे पर पहले उतर गए और संदेह न हो पीपलथा रोड पर खड़े हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने महेंद्र, जसमेल कौर तथा कुलविंद्र कौर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गढ़ी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि चूरा पोस्त को तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर तीनों को चूरा पोस्त के के साथ काबू किया गया है। आरोपितों से नशा नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा