home page

कैथल: फरल गांव में 150 पुलिसकर्मियों ने चलाया कॉम्बिंग अभियान, हथकड़ी शराब बरामद

 | 
कैथल: फरल गांव में 150 पुलिसकर्मियों ने चलाया कॉम्बिंग अभियान, हथकड़ी शराब बरामद


कैथल, 16 नवंबर (हि.स.)। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार सुबह पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्निफर डॉग और कमांडो दस्ते की मदद से करीब 150 पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों की जांच की।

अभियान में 10 पुलिस टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 10 घरों सहित अन्य स्थानों पर गहन तलाशी ली। इस दौरान जांच की गई कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं और कोई व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है। तलाशी के दौरान गांव फरल निवासी बुटा सिंह के मकान से एक प्लास्टिक कैनी में रखी सवा 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर काबू कर उसके खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के आदेशानुसार और एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ उनके मन में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कैथल पुलिस नशा तस्करी के करीब 200 मामलों में 320 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे