home page

जींद : नशा रोकने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिली नौगामा खाप

 | 
जींद : नशा रोकने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिली नौगामा खाप


जींद, 02 सितंबर (हि.स.)। नौगामा खाप ने बुधवार को नशा रोकने को लेकर एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात की। नौगामा खाप ने गांव गुलकनी मे पीसीआर तैनात करने मांग की। जिस पर एसपी कुलदीप ने नौगामा खाप को आश्वासन दिया कि गांव में पीसीआर को तैनात कर दिया जाएगा। सूचना तथा लोकशन भेजने के साथ तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान के नेतृत्व मे एसपी से मिले लोगों ने बताया कि हांसी रोड पर जिले का अतिम गांव गुलकनी है। पड़ोसी गाव राजथल में कुछ लोग नशे का कारोबार करते हंै। गांव की पंचायत ने सतरोल खाप के साथ मिल कर नशा तस्करो तथा बेचने वालों पर दबाव बढा दिया है। पंचायत नशा बेचने वालो तथा खरीदने वालों का पकड़ कर पुलिस को सौंप रही है। ऐसे हालात में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने आसपास गांव की तरफ अपनी गतिविधियां बढा दी हैं। नौगामा खाप अपने इलाके को पूरी तरह नशा मुक्त रखना चाहती है। उन्होंने बताया कि नशा स्पलायर छोटे बच्चों, लड़कियों तथा महिलाओं को नशा तस्करी मे प्रयोग कर रहे है। ऐसे हालात में नशा तस्करी मे सलिप्त लोग महिलाओं तथा लड़कियो का हथियार बना कर औच्छे लाछन लगने से भी बाज नही आती। नौगामा खाप ने मांग की कि गांव गुलकनी में स्थायी रूप पीसीआर को तैनात किया जाए ताकि नशे की तस्करी को रोका जा सके और नशेडिय़ो पर शिकजां कसा जा सके। एसपी कुलदीप सिंह ने नौगामा खाप को आश्वासन दिया कि गांव गुलकनी में पीसीआर को तैनात कर दिया जाएगा। नशे की सूचना देने तथा लोकेशन भेजने के साथ पांच मिनट में पुलिस सहायता मिल जाएगी। इस मौके पर नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद जागलान, धर्मपाल, भरत सिंह, अजमेर ढुल, राजेंद्र बीबीपुर, प्रकाश लोहान, रामपाल सरपंच समेत काफी संख्या में नौगामा खाप के लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा