home page

हांसी: सूरज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, पूछताछ जारी

 | 
हांसी: सूरज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, पूछताछ जारी


एसटीएफ हिसार व हांसी पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, मुख्य आरोपी के दोस्त हैं दोनों

हांसी, 08 जून (हि.स.)। नेशनल हाईवे-10 स्थित जोकी शोरूम के मैनेजर सूरज हत्याकांड

में पुलिस ने साेमवार काे बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ हिसार और थाना सदर हांसी की संयुक्त टीम

ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता में सोमवार को बताया कि पुलिस

ने हिसार की दुर्गा कालोनी निवासी गौरव उर्फ गोचू व रवि उर्फ गोलू को काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों मुख्य आरोपी साहिल बामल के दोस्त हैं और हत्या

में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने सचिन जैन के पिता दीपक जैन की शिकायत

पर थाना सदर में हत्या का केस दर्ज किया था। सूरज की कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या

कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों

और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान हुई। जांच में मुख्य आरोपी साहिल

बामल व उसके दोस्तों की भूमिका सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम

देने पहले सभी आरोपियों ने हिसार में शराब का सेवन किया और उसके सभी ने एनएच -10 मार्केट

में सचिन जैन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करके पांचों आरोपी मुंढाल की ओर फरार हो

गए। मुंढाल से पांचों आरोपियों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए और अलग-अलग दिशाओं में

फरार हो गये।

गिरफ्तार गौरव पर पहले भी दो केस दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव उर्फ गोचू के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में

धारा 307 व आर्म्स एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। सीआईए और थाना सदर की टीमें

लगातार दबिश दे रही थीं। एसटीएफ हिसार के टीम प्रभारी उप निरीक्षक अनूप व थाना सदर

की संयुक्त टीम ने दोनों को काबू किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी भी तीन

आरोपी फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। जल्द ही तीनों आरोपियों

को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर