home page

यमुनानगर:किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

 | 
यमुनानगर:किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


यमुनानगर, 14 मई (हि.स.) यमुनानगर जिले के छप्पर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सरकारी स्कूल मुस्तफाबाद में नौवीं कक्षा की छात्रा है। 11 मई को परिजनों को पता चला कि छात्रा स्कूल नहीं पहुंची थी। बाद में पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि गांव काह्नड़ी कला निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसने उसके साथ गलत कार्य किया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना छप्पर पूलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को गंभीरता से खंगाल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार