home page

प्रधानमंत्री का जींद दौरा हरियाणा विकास को देगा नई रफ्तार: डा. अरविंद शर्मा

 | 
प्रधानमंत्री का जींद दौरा हरियाणा विकास को देगा नई रफ्तार: डा. अरविंद शर्मा


-हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा स्वच्छ

ऊर्जा और आधुनिक परिवहन का नया युग

सोनीपत, 14 जुलाई (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद दौरा हरियाणा के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने

बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं

की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे

स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

गोहाना

स्थित सिंचाई विश्राम गृह में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. शर्मा ने

कहा कि जींद में पहली बार पर्यावरण अनुकूल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस

आयोजन को लेकर लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके अनुसार केंद्र सरकार और हरियाणा

सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही हैं, जिसके कारण प्रदेश

तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हुआ है।

उन्होंने

कहा कि जींद, गोहाना और सोनीपत के बीच प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गौरव

की बात है। यह परियोजना केवल रेल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण

संरक्षण और आधुनिक तकनीक की दिशा में देश की बड़ी पहल है। इससे हरियाणा हाइड्रोजन तकनीक

के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा।

डॉ.

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रेल, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से

जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण होगा। इनमें भिवानी में पंडित

नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज, नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड

रेलवे ट्रैक तथा आधुनिक सिख संग्रहालय जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि

इनसे स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात और पर्यटन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने

बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड, अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड फोरलेन

मार्ग, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन सौ बावन-ए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, हांसी-बरवाला

फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजना से प्रदेश की संपर्क व्यवस्था बेहतर

होगी। इससे यात्रा का समय घटेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा

होंगे।

डॉ.

शर्मा ने कहा कि सरकार योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उनके अनुसार 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा विकास, विश्वास

और जनभागीदारी का संदेश देगी तथा हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर

पर मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना जस्सी सरपंच,

भूपेन्द्र मुदगिल, डॉ रमेश कश्यप, नरेन्द्र गहलावत, अरुण निनानिया, राजकुमार शर्मा,

कुलदीप कौशिक, ओमबीर वत्स आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना