home page

सोनीपत:नेशनल वुशू प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक

 | 
सोनीपत:नेशनल वुशू प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक


सोनीपत, 12 नवंबर (हि.स.)। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 25वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता

में प्रताप स्कूल, खरखौदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल

किए। स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव ने 80 किलोग्राम भारवर्ग तथा दीपक ने 75 किलोग्राम

भारवर्ग में रजत पदक जीतकर स्कूल एवं हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। गुरुवार को

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।

द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं स्कूल के खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया,

संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्या दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुभाष दहिया

तथा वुशू कोच विनोद गुलिया ने विजेता खिलाड़ियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और

उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप

स्कूल में विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई

जा रही हैं। स्कूल में 26 प्रकार के खेलों का नियमित अभ्यास करवाया जाता है ताकि राष्ट्रीय

और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रताप

स्कूल के वुशू खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 31 तथा राष्ट्रीय स्तर पर

271 पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत,

प्रशिक्षकों के समर्पण और स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं का परिणाम है। अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि स्कूल में खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी

विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें ऐसा वातावरण

प्रदान किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना