home page

सोनीपत: हरियाणा के खिलाड़ियों ने मेहनत से देश का नाम रोशन किया: गौरव गौतम

 | 
सोनीपत: हरियाणा के खिलाड़ियों ने मेहनत से देश का नाम रोशन किया: गौरव गौतम


- 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने

के लिए तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को राज्य मंत्री ने रवानगी दी

सोनीपत, 11 सितंबर (हि.स.)। खेल,

युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को साई सेंटर बहालगढ़

में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने परिसर में 100 फुट

ऊंचा तिरंगा फहराया और भारत माता की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया। इस दौरान जापान में होने

वाले 20वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी और सेपक

टकरा के खिलाड़ियों का फूल देकर हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राज्य

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर

देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साई सेंटर में स्थापित भारत

माता की प्रतिमा और 100 फुट ऊंचा तिरंगा खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत

करने के साथ उन्हें देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हाल

में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उनके योगदान से पदक तालिका में हरियाणा 12वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचा।

उन्होंने

जापान रवाना होने वाले तीरंदाजी और सेपक टकरा के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए

कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और देश-प्रदेश का नाम

रोशन करें। उन्होंने साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों का खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण

व सुविधाएं देने के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम

में सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि साई सेंटर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

गर्व का अवसर है। यह प्रतिमा खिलाड़ियों को राष्ट्र सेवा और देश का नाम रोशन करने के

लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान खेलों से है और यहां के खिलाड़ियों

ने अपनी मेहनत से देश-दुनिया में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

निखिल

मदान ने कहा कि सेपक टकरा कठिन और तकनीकी खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों को अभ्यास करते

देखा है और उनकी मेहनत को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

है। उन्होंने सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक ऋतु पथिक, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला खेल अधिकारी

मनोज कुमार, मंच संचालक मनिष ठाकुर सहित साई सेंटर के अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी

मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना