home page

हिसार : हरियाणा सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें लागू किया : रणबीर गंगवा

 | 
हिसार : हरियाणा सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें लागू किया : रणबीर गंगवा


योजनाओं का लाभ मिलने से गरीबों के जीवन स्तर

पर हुआ सुधार

दो दिवसीय पंडित दीन दयाल

उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 शुरू

हिसार, 16 मई (हि.स.)। राज्य के लोक निर्माण

एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने गरीब कल्याण की

अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया है। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीब व जरूरतमंद

वर्ग को मिल रहा है, जिससे इन वर्गों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

रणबीर गंगवा शनिवार को शहर के मिलेनियम पैलेस

में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के शुभारंभ अवसर

पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा

खेदड़ ने की। मंत्री गंगवा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सदैव अंत्योदय रहा है, जिसके

तहत अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी जनकल्याण

की योजनाओं से वंचित न रहे।

जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने स्तर की अध्यक्षता

करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया एव जीवन परिचय किया। उन्होंने

कहा कि हमारा लक्ष्य हर योजना का प्रचार—प्रसार करके गरीब कल्याण तक होना चाहिए। वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन ने हमारी कार्य पद्दति

विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में सभी दायित्वान कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं

से पार्टी को बड़ी अपेक्षाएं होती हैं। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी का मजबूत स्तंभ होते

हैं और भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता ही है।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि

प्रशिक्षण महाभियान में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों

का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला प्रभारी जवाहर

सैनी, मेयर प्रवीन पोपली, सुरेन्द्र आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री

अनूप धानक, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, महामंत्री कृष्ण सरसाना, चेयरमैन रविन्द्र

रॉकी, अजय गावड़, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा के अलावा जिला पदाधिकारी, मोर्चों

व मंडल पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर