हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के दस विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला प्लेसमेंट
हिसार, 10 जून (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से पिछले सप्ताह में आयोजित ई-कैंपस प्लेसमेंट
ड्राइव के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के दस विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित
कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। चयनित विद्यार्थियों
को कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ऑयल एंड गैस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग जैसे
अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर मिले हैं।
चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बुधवार काे उनकी
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की तथा कहा कि गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों को लगातार मिल
रही प्लेसमेंट सफलता विश्वविद्यालय के मजबूत एकेडमिक इकोसिस्टम, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड
करिकुलम, अनुभवी फैकल्टी और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को विकसित करने की लगातार
कोशिशों को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट
से गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों की गुणवत्ता पर उद्योग का भरोसा और मजबूत होता है।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके करियर के लक्ष्यों
को पाने के लिए उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन स्टेलारिक्स
कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मोहन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं मोहन
अर्थमूवर्स एलएलपी, इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल), टेक्नोसिस
कंपनी और ट्रेड इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया
में एचआर संवाद, तकनीकी साक्षात्कार और उम्मीदवारों की पेशेवर क्षमता का मूल्यांकन
शामिल रहा, जिससे अलग-अलग विषयों के विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल को प्रदर्शित
करने का अवसर मिला।
सहायक प्लेसमेंट निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि एमएससी फूड टेक्नोलाॅजी
की वंशिका व एमएससी फूड टेक्नोलाॅजी की ईशा सैनी का स्टेलारिक्स कंसल्टेंसी सर्विसेज
प्राइवेट लिमिटेड में, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के जतिन कुमार व विशाल वशिष्ठ का
मोहन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं मोहन अर्थमूवर्स एलएलपी में, बीटेक मैकेनिकल
इंजीनियरिंग के सूरज का इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपलएल) में, बीटेक
इंफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी के तरुण कुमार टेक्नोज कंपनी में, एमबीए जनरल के सौरभ व अमित
तथा एमबीए मार्केटिंग की तानिया व युक्ता का ट्रेड इंडिया में चयन हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

