राेहतक: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें कार्यकर्ताः मनोज बागड़ी
-जिला कांग्रेस भवन में हुई कांग्रेस एससी विभाग की बैठक
-पार्टी को मजबूत करने और संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर हुआ मंथन
रोहतक, 02 अगस्त (हि.स.)। जिला कांग्रेस भवन में रविवार काे शहरी कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एससी विभाग को भी संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। जिला अध्यक्ष जितेंद्र बाल्मीकि ने बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना होगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर भी अपने विचार रखे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर बलवान रंगा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस पार्टी रोहतक, ललित पंवार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अजय वैद्य प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप गोच्छी महासचिव, राज बहादुर, मनीराम पिलाना ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सतबीर बागड़ी उपाध्यक्ष, राज कपूर लोटिया उपाध्यक्ष, चांद नागर तथा सुनीता कांग्रेस सेवा दल सहित अनुसूचित विभाग के सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

