home page

सोनीपत: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा पार्क: मेयर राजीव जैन

 | 
सोनीपत:  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा पार्क: मेयर राजीव जैन


सोनीपत, 23 जून (हि.स.)। भारतीय

जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

के बलिदान दिवस पर पुरखास अड्डा स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मुखर्जी

के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके नाम पर एक पार्क बनाने की घोषणा

की।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान

की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव

प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते

हुए समाज और देश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

मेयर

ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक संविधान और एक निशान के सिद्धांत को स्थापित

करने के लिए डॉ. मुखर्जी ने संघर्ष किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान

हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम

में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे तथा उनके बताए

मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेंद्र खत्री, सुरेंद्र, बलबीर, बलराज

रामानंदी, जसबीर मलिक, राजेंद्र, पवन गुप्ता, सुरेश, दिलावर दहिया, सचिन और दिलबाग

सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना