home page

सोनीपत: सीडीएस परीक्षा पास कर परिक्षित कुंडू बने सेना अधिकारी

 | 
सोनीपत: सीडीएस परीक्षा पास कर परिक्षित कुंडू बने सेना अधिकारी


सोनीपत, 09 मार्च (हि.स.)। सोनीपत के शहर गन्नौर गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय परिक्षित कुंडू ने संयुक्त

रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा पास कर भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन

किया है। उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के

बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब वे भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट

में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में की गई है।

परिक्षित कुंडू के पिता अजित पाल कुंडू व माता अंजू देवी ने बेटे की इस उपलब्धि पर

गर्व जताते हुए सोमवार को कहा कि बचपन से ही परिक्षित का सपना सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा

करने का था। परिक्षित ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया

है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि परिक्षित ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस

पर भी विशेष ध्यान दिया और लगातार मेहनत करते हुए सीडीएस परीक्षा पास की।

परिक्षित

की इस सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिक्षित कुंडू की इस

उपलब्धि पर सुखदेव सिंह कुंडू, विजय पाल कुंडू, चरण सिंह दहिया, बलवान सिंह दहिया,

मंजीत दहिया और अमित दहिया ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि परिक्षित की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने

की प्रेरणा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना