home page

जींद : जिले के सभी 423 प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन

 | 
जींद : जिले के सभी 423 प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन


जींद, 01 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी 423 प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने की प्रक्रिया और विद्यालय की गतिविधियों से जोडऩा रहा। बैठक के दौरान कक्षा बालवाटिका से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों को होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया। इस कार्ड में विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के सीखने की उपलब्धियों, व्यवहार, सहभागिता और रचनात्मकता का विस्तृत विवरण शामिल है। साथ ही, इसमें उन क्षेत्रों का भी उल्लेख किया गया है। जिनमें विद्यार्थियों को और सुधार की आवश्यकता है। यह रिपोर्ट कार्ड पारंपरिक अंकों के बजाय बच्चों की समग्र प्रगति पर आधारित है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की वास्तविक सीखने की स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकें।

नोडल अधिकारी राजेश वशिष्ठ ने बुधवार काे बताया कि पीटीएम के दौरान विद्यालयों में माता-पिता के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं, परिणाम घोषणा समारोह, होलिस्टिक कार्ड वितरण, निपुण लक्ष्य और मैं भी निपुण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय के शिक्षकों के साथ बच्चों की प्रगति पर चर्चा की। बैठक के साथ-साथ प्रवेश उत्सव भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालयों में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर प्रवेश उत्सव रैली निकाली, जिसमें शिक्षा के महत्व और निपुण भारत मिशन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। जिले के शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर पीटीएम की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की और बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए स मानित किया। अधिकारियों ने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे बच्चों की सीखने की गति को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। यह आयोजन निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस मिशन के तहत प्रत्येक बच्चे को कक्षा तीन तक बुनियादी साक्षरता और सं यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना लक्ष्य है। पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को इस मिशन की जानकारी दी गई और उन्हें बच्चों के सीखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा