home page

जींद : नशे को रोकने के लिए पंचायतें करें मदद: एसपी कुलदीप सिंह

 | 
जींद : नशे को रोकने के लिए पंचायतें करें मदद: एसपी कुलदीप सिंह


जींद, 09 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्ति को लेकर माजरा खाप पंचायत ने बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात की। खाप चौधरियों का कहना था कि गांवों में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से फंस चुकी है। लड़कियां भी अछूती नही रही हैं। आज कोई गांव ऐसा नही है, जिसमें सुखा नशा न बिकता हो। यदि हमने अपने बच्चों को समय रहते नही संभाला तो घर बर्बाद हो जाएंगें। खाप ने गांव अशरफगढ़ में 15 सितंबर को नशा मुक्ति के प्रस्तावित शिविर में आने का अनुरोध किया। जिसे पुलिस अधीक्षक से स्वीकार कर लिया और नशा रोकने के लिए हर तरह की सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस का ध्यान नशा तस्करी पर लगा हुआ है। खाप व ग्राम पंचायत यदि सहयोग करती है तो पुलिस को नशा पर काबू पाने में सहयोग होगा। माजरा खाप प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने कहा कि यदि समाज भी नशे के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों तक भी नशा पहुंच चुका है और युवा की इसकी जद में आ रहे हैं। यदि हमने अपने बच्चों को समय रहते नही संभाला तो घर बर्बाद हो जाएंगें। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को अशरफगढ़ में प्रस्तावित शिवर को सफल बनाने के लिए 11 सितम्बर को गांव हैबुतपुर सचिवालय में नौ बजे माजरा खाप पंचायत की एक पंचायत होगी। जिसमें 14 गांवों को बुलाया गया है व सभी सरपंचों को बुलाया गया है। जो बड़ा फैसला लेंगे। इस मौके पर महेन्द्र सिंह सहारण, जयसिंह सैनी, रामफल गोयत, नबाब सिंह, रघबीर नंबरदार, अमन, जगदीश, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा