home page

सोनीपत: बालियान हत्याकांड में पंचगामा पंचायत दोषियों को पकडवाने में करेगी मदद

 | 
सोनीपत: बालियान हत्याकांड में पंचगामा पंचायत दोषियों को पकडवाने में करेगी मदद


सोनीपत, 08 सितंबर (हि.स.)। हरियाणवी

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में जिम्मेदारी लेने वाले राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया

के गांव शाहपुर में मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें शाहपुर, रायपुर, रेवली, गढ़ शहजानपुर

और फाजिलपुर के ग्रामीण पहुंचे। पंचायत में भोलू की मां राजपति और चाचा रमेश ने परिवार

का पक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि अंकित हत्याकांड के दोषियों को पकड़वाने में पुलिस

की मदद की जाएगी, लेकिन परिवार को बेवजह परेशान न किया जाए।

राजपति

ने कहा कि भोलू चार साल से गांव नहीं आया है। वह नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला

था और वापस नहीं आया। चार साल पहले कुमासपुर में हुई हत्या के मामले में उसका नाम आने

के बाद पुलिस का घर पर आना-जाना बढ़ गया था। परिवार ने उसे बेदखल कर दिया। राजपति का

आरोप है कि अंकित की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार घर पहुंची और मकान गिराने

तथा जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण छोटा बेटा रितेश भी घर से चला गया है। राजपति

ने बताया कि उनके पति सुरेश को लकवा हो गया था और रितेश उनकी देखभाल करता था। दो महीने

पहले सुरेश की मौत हो गई, लेकिन भोलू अंतिम संस्कार में भी नहीं आया। पुलिस से उनकी

अपील है कि परिवार को तंग न किया जाए। भोलू के चाचा रमेश ने कहा कि उनके बेटे चिराग

का नाम भी मामले में सामने आया है, जबकि वह तीन साल से पढ़ाई के लिए कनाडा में है।

चिराग से उनकी बात होती है और वह मामले में किसी भूमिका से इनकार करता है।

पंचगामा

प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत में फैसला हुआ है कि ग्रामीण पुलिस को हत्याकांड

के दोषियों तक पहुंचने में सहयोग करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस से परिवार को परेशान

नहीं करने की अपील की गई है। 26 अगस्त को अंकित की हत्या के बाद भोलू के नाम से एक

इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई थी, जिसमें कोर्ट में गोली मारेंगे गाने को लेकर हत्या

की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

पुलिस

के अनुसार अंकित बालियान की हत्या का संबंध कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने से

जुड़े विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। इस गाने में अंकित ने अभिनय किया था। मामले में

चिराग और फरार शूटर आर्यन संधु समेत अन्य नाम जांच के दायरे में हैं। राकेश फिलहाल

करनाल जेल में बंद है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही

है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना