home page

पलवल के नाम विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी, गौरव गौतम के नेतृत्व में दो श्रेणियों में बनाया कीर्तिमान

 | 
पलवल के नाम विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी, गौरव गौतम के नेतृत्व में दो श्रेणियों में बनाया कीर्तिमान


पलवल के नाम विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी, गौरव गौतम के नेतृत्व में दो श्रेणियों में बनाया कीर्तिमान


पलवल के नाम विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी, गौरव गौतम के नेतृत्व में दो श्रेणियों में बनाया कीर्तिमान


पलवल, 13 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस से पहले पलवल में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति के साथ विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी भी पेश की है। खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में 13 अगस्त को निकाली गई तिरंगा यात्रा के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से दो अलग-अलग श्रेणियों में प्रोविजनल प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इनमें ‘सबसे लंबी दूरी तक ध्वज के साथ सामूहिक मार्च’ और ‘राष्ट्रीय ध्वज हाथ में थामने वाले सर्वाधिक लोग’ श्रेणियां शामिल हैं।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाणपत्र के अनुसार, पलवल निवासी गौरव गौतम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों के भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च करने का दावा किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना का विराट प्रदर्शन करना बताया गया है। दूसरे प्रोविजनल प्रमाणपत्र में ‘मोस्ट पीपल होल्डिंग अ नेशनल फ्लैग’ श्रेणी के तहत गौरव गौतम की ओर से रिकॉर्ड का प्रयास किए जाने का उल्लेख है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की लंबी प्रतिकृति को थामकर चलने की बात कही गई है।

इससे पहले पलवल में गौरव गौतम के नेतृत्व में करीब पांच किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विशाल तिरंगा लेकर भव्य यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई यात्रा का शहर में करीब 20 स्थानों पर स्वागत किया गया।

हजारों लोगों ने तिरंगे के साथ यात्रा में भाग लिया। स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर गूंज उठा। आयोजन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। गौरव गौतम ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। पलवल की जनता ने जिस एकजुटता और उत्साह के साथ तिरंगे के सम्मान में सहभागिता की, वह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला है। इस असवस पर उपायुक्त

डॉ. जितेंद्र छिल्लर, जिला उपायुक्त, पलवल नितीश अग्रवाल, पुलिस कप्तान, पलवल

विपिन बैसला, जिला अध्यक्ष, भाजपा पलवल

मनीषा शर्मा, नगर आयुक्त, पलवल

भूपेंद्र सिंह, उपमंडल नागरिक अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहेे।

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग