home page

हिसार : महिलाओं की भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं : डॉ. राजबीर गर्ग

 | 
हिसार : महिलाओं की भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं : डॉ. राजबीर गर्ग


हकृवि ने किया कृषक महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता

मेले का आयोजन

हिसार, 21 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

के तत्वावधान में कृषक महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मेले का आयोजन आर्य नगर गांव की

जाट धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

तथा कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अनुसंधान

निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय

के अधिष्ठाता डॉ. अतुल ढींगड़ा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. राजबीर गर्ग ने शनिवार काे अपने संबोधन

में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है,

और ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महिला किसान, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं एवं उद्यमी उपस्थित

रहीं। विभिन्न विशेषज्ञों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास तथा कृषि में आधुनिक

तकनीकों के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विशेष सत्र में डॉ. अरुण ने महिलाओं

से संबंधित बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम पर जागरूकता बढ़ाई। शीला सहरावत

ने अपने सफल उद्यम की प्रेरणादायक यात्रा साझा की, जिससे उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार

की दिशा में प्रेरणा मिली। मेला स्थल पर स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा

स्टॉलें लगाई गई। महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन स्वरूप उपहार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित

किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने

बताया कि यह मेला महिलाओं को उद्यमिता के अवसरों से जोडऩे तथा उनके कौशल को निखारने

का एक सशक्त मंच है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर