हिसार : एमएससी जूलॉजी के विद्यार्थियों की तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में शानदार उपलब्धि
हिसार, 10 अप्रैल (हि.स.)। यहां के सीआरएम जाट
कॉलेज के एमएससी जूलॉजी के विद्यार्थियों ने तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में
शानदार उपलब्धि हासिल की है। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
की ओर से नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट
प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेश कुमार
ने बताया कि सोनिका ने 89.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, तन्वी
ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, उमंग शर्मा ने 621/675 86.1 प्रतिशत
अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, आरजू ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, कनिष्का
ने 82.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवा स्थान तथा वंदना ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त
कर छठा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य
प्रो. (डॉ.) सुरेन्द्र कुमार बाजिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने जूलॉजी विभाग के प्राध्यापकों के प्रयासों की भी
सराहना की। इस अवसर पर डॉ. सुमन एवं प्राध्यापिका मनीषा भी मौजूद रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

