home page

हिसार : आदमपुर की जनता से हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, पारिवारिक संबंध : कुलदीप बिश्नोई

 | 
हिसार : आदमपुर की जनता से हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, पारिवारिक संबंध : कुलदीप बिश्नोई


हिसार : आदमपुर की जनता से हमारा रिश्ता राजनीतिक नहीं, पारिवारिक संबंध : कुलदीप बिश्नोई


आदमपुर के विकास को निरंतर गति देने के लिए सरकार से लगातार संवाद : भव्य बिश्नोई

क्षेत्र के गांव सदलपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

व भव्य बिश्नोई

हिसार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद

चौधरी कुलदीप बिश्नोई एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने सोमवार

को आदमपुर हलके के गांव सदलपुर में आयोजित विभिन्न जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र

में चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर और भजनलाल

परिवार का संबंध राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई पीढ़ियों से चले आ रहे विश्वास,

अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं का रिश्ता है।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर की जनता की हर जायज मांग को सरकार तक पहुंचाना

और उसका समाधान करवाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार

की कमी नहीं आने दी जाएगी और आदमपुर को विकास के मामले में निरंतर आगे ले जाने के लिए

हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

भव्य बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश

सरकार सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। आदमपुर

हलके के विकास से जुड़े विषयों को लेकर सरकार के साथ लगातार संवाद कायम रखा जा रहा

है। ग्रामीणों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं पर गंभीरता से काम किया जाएगा और प्राथमिकता

वाले कार्यों को जल्द आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों

में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़

करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से रखी जाने वाली प्रत्येक

जायज मांग को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष पहुंचाकर उसके समाधान की दिशा में

कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है

और जहां अतिरिक्त कार्यों की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया

जाएगा।

कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर की जनता ने भजनलाल परिवार

को दशकों से जो विश्वास, सम्मान और स्नेह दिया है, उसे विकास और जनसेवा के माध्यम से

लौटाना ही उनका संकल्प है। आदमपुर के विकास का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और हलके के

प्रत्येक गांव तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर