home page

जींद : कहासुनी के बाद मारपीट, हवाई फायरिग से मचा हड़कंप

 | 
जींद : कहासुनी के बाद मारपीट, हवाई फायरिग से मचा हड़कंप


जींद, 02 सितंबर (हि.स.)। गांव अनूपगढ़ में मंगलवार रात दो पक्षों में हुई कहासुनी के चलते हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोल भी बरामद किए हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव धनखड़ी निवासी बिट्टू अपने मामा के गांव यहां अनुपगढ़ गया हुआ था। मंगलवार रात को उसकी गांव अनूपगढ़ निवासी जयदीप तथा उसके साथियों की आपस मे कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई से मारपीट तक जा पहुची। जिसमें जयदीप को चोटें आई। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। गनीमत यह रही कि किसी को गोली नही लगी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोल बरामद किए हैं। दोनों पक्ष फायरिंग करने के आरोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं। फिलहाल साफ नही हो पाया कि फायरिंग कौन से पक्ष ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार काे सीआरएसयू चौकी प्रभारी कृष्ण ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। जिसमे एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। घटना स्थल से दो खोल मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा