home page

हिसार में भारी मात्रा में 480 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार

 | 
हिसार में भारी मात्रा में 480 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार


हिसार, 03 जुलाई (हि.स.)। आजाद नगर पुलिस ने मंगाली आकलान निवासी युवक संदीप

को गिरफ्तार करके उससे भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। पकड़े गए

युवक संदीप से पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगाली पुलिस चौकी प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर

विनोद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वे अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि मंगाली

आकलान निवासी संदीप उर्फ कालिया प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी करता है और गांधीनगर

रोड स्थित श्री भभूता सिद्ध जोतराम भगवान धाम मंदिर के पास खड़ा है। सूचना के आधार

पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर संदीप को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे

से काले रंग के पॉलीथीन बैग में रखे प्रतिबंधित ब्रांड के दो डिब्बों में कुल 480

प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है वह ये कैप्सूल कहां से लेकर आया था और कहां पर सप्लाई किए जाने थे। पुलिस अब नशे की कड़ी तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर