home page

पानीपत: नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
पानीपत: नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का एक आरोपी गिरफ्तार


पानीपत, 28 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत के थाना सनौली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने पुलिस शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।

थाना सनौली में शुक्रवार को दी गई शिकायत के अनुसार, वारदात गत 20 फरवरी की है। आरोप है कि नामजद आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, जिनकी पहचान साहिल, सदाकत, अमान, शाहवेज के रुप में हुई है। ये सभी आरोपी एक ही क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगरेप, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी शाहवेज को गिरफ्तार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा