home page

हिसार : अनाज मंडी में जलभराव पर मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दी कार्रवाई की चेतावनी

 | 
हिसार : अनाज मंडी में जलभराव पर मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दी कार्रवाई की चेतावनी


जल निकासी की स्थायी परियोजना जल्द तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश

दो

दिन में सभी तोल कांटे दुरुस्त करवाने की हिदायत

हिसार, 29 सितंबर (हि.स.)। बरसाती मौसम में अनाज मंडी में होने वाले जलभराव

की समस्या पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को

सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द जल निकासी की स्थायी परियोजना

तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पहले जारी निर्देशों पर अपेक्षित

कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते

हुए कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना इंजीनियर्स की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने मंगलवार काे निर्देश दिए कि गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के समीप ड्रेनेज अथवा

ऋषि नगर के समीप ड्रेन से जल निकासी की परियोजना तैयार कर मुख्यालय भेजी जाए। उन्होंने

कहा कि परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए वे स्वयं उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। जरूरत

पड़ने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद लेने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों और आढ़तियों के साथ हुई बैठक में अनाज मंडी के तोल कांटों के खराब

होने का मुद्दा भी सामने आया। इस पर मंत्री ने तोल कांटों की क्षमता बढ़ाने के साथ

सभी कांटों को अगले दो दिन में दुरुस्त करवाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी

केवल कागजों में व्यवस्थाओं की समीक्षा न करें, बल्कि मंडियों में जाकर जमीनी स्थिति

की निगरानी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही और नकारात्मक रवैया रखने

वाले अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है तथा सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर