home page

हिसार : लुवास में होंगी ऑनलाइन बैठक,कार पूलिंग को अपनाएंगे

 | 
हिसार : लुवास में होंगी ऑनलाइन बैठक,कार पूलिंग को अपनाएंगे


हिसार, 13 मई (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा

एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित

में किए गए आह्वान के संदर्भ में कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के निर्देशन

में विश्वविद्यालय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा

ने बुधवार काे प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण अपीलों पर विस्तार से चर्चा

की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त

बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय

स्तर पर जहां संभव हो, विभिन्न बैठकों, कॉन्फ्रेंस एवं प्रशासनिक चर्चाओं के लिए अनावश्यक

बाहरी यात्राओं से बचते हुए ऑनलाइन माध्यम का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा

कि डिजिटल माध्यम अपनाने से समय एवं संसाधनों की बचत के साथ ईंधन की खपत भी कम होगी।

उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की बचत के लिए विश्वविद्यालय परिवार से पैदल चलने, साइकिल

के उपयोग, कार पूलिंग को अपनाने तथा ईवी (इलेक्ट्रिक) वाहनों को प्राथमिकता देने की

अपील की।

इस बैठक में कुलसचिव डॉ. राम नजर चौधरी, पशुचिकित्सा

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश खुराना, अनुसंधान निदेशक डॉ. सुशीला मान, विस्तार

शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता, पैरा वेटरनरी विज्ञान

संस्थान के निदेशक डॉ. पवन कुमार, मानव संसाधन एवं प्रबंधन निदेशिका डॉ. सोनिया सिंधु,

लेखा नियंत्रक विकास खरब व अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन डॉ. सुखदीप वोहरा उपस्थित

रहे। बैठक में प्रधानमंत्री के संदेश को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू

करने एवं जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर