home page

हिसार: साई के कुश्ती कोच प्रदीप एशियन यूथ ट्रेनिंग कैंप के लिए चीन रवाना

 | 
हिसार: साई के कुश्ती कोच प्रदीप एशियन यूथ ट्रेनिंग कैंप के लिए चीन रवाना


हिसार, 07 जुलाई (हि.स.)। यहां की हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्थित भारतीय

खेल प्राधिकरण (साई) के सहायक कुश्ती कोच प्रदीप कुमार खारिया को चीन में ओलिंपिक काउंसिल

ऑफ एशिया (ओसीए)-यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू)-एशियन यूथ ट्रेनिंग कैंप

और कोच के लिए कोर्स में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। कोर्स में भाग लेने के

लिए भारत से एक पुरुष, एक महिला और एक कोच को आमंत्रित किया है। इसके लिए हिसार के

प्रदीप कुमार खारिया को भेजा गया है, जो चीन के लिए रवाना हो गए। यह कोर्स 16 जुलाई

तक ग्वांगझू, (चीन) में आयोजित किया जा रहा है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने उक्त ट्रेनिंग कैंप के लिए प्रदीप

कुमार खारिया को नामित किया था। डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार

चीन की उनकी यात्रा का पूरा खर्च, यानी रहने-खाने का खर्च, वीजा शुल्क, लाइसेंस शुल्क

और हवाई यात्रा का खर्च यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा वहन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर