विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान
चंडीगढ़, 31 मार्च (हि.स.)। हरियाणा नर्सिंग यूनियन के वार्षिक चुनाव में पंचकूला की नर्सिंग ऑफिसर विनीता बांगड़ को फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार इस पद पर चुनीं गई हैं। मंगलवार को पंचकूला में हुए चुनाव में प्रदेश भर से नर्सिंग ऑफिसर्स ने यहां पहुंचकर मतदान किया। विनीता बांगड़ ने प्रदेश की नर्सिंग ऑफिसर्स को भरोसा दिलाया कि वे पहले भी अधिक मजबूती के साथ हरियाणा के नर्सिंग ऑफिसर के हितों के लिए काम करेंगीं।
राज्य प्रधान पद के लिए पंचकूला की नर्सिंग ऑफिसर विनीता बांगड़ व गुरुग्राम की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा बल्हारा मैदान में थीं।हरियाणा में पेंशन बहाली संघर्ष समिति प्रमुख विजेंद्र धारीवाल, हरिपाल, बिजेंद्र सिंह और सुरजीत यादव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष रूप से यह चुनाव संपन्न कराया।
चुनाव अधिकारियों ने मतगणना पूरी होने के बाद राज्य प्रधान की औपचारिक घोषणा की। चुनाव में कुल 485 वोट वैलिड पाए गए। विनीता बांगड़ बहुमत से राज्य प्रधान चुनीं गई। अनीता सोलंकी को महासचिव, कविता गुलिया, सोहन व दिनेश यादव को उपप्रधान, संतोष शर्मा व रूबी को संयुक्त सचिव, पूनम सहराय को प्रेस सचिव, सुमन कुंडू को कोषाध्यक्ष, अर्चना यादव व नरेश भादू को उप महासचिव चुना गया।
विनीता कुमारी पंचकूला, कविता गुलिया पंचकूला, सुनील देवी हिसार को फाउंडर मेंबर बनाया गया। लगातार दूसरी बार हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रधान बनीं विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को वे मजबूत रखेंगीं। नर्सिंग कैडर के हितों के लिए पहले भी उन्होंने लड़ाई की ओर तेज किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

