home page

हिसार : कार्यकारी अभियंता फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान बारे गंभीर नहीं : यूनियन

 | 
हिसार : कार्यकारी अभियंता फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान बारे गंभीर नहीं : यूनियन


पब्लिक हेल्थ ब्रांच ने फील्ड कर्मचारियों की

समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया सांकेतिक धरना

हिसार, 13 मार्च (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ

से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ

ब्रांच हिसार द्वारा फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर कार्यकारी

अभियंता, मंडल नंबर 3 के मॉडल टाऊन स्थित कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देकर रोष

प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान अशोक कुमार ने की तथा संचालन ब्रांच

सचिव राकेश शर्मा ने किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए

ब्रांच प्रधान अशोक कुमार व सचिव राकेश शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि संगठन ने लगातार फील्ड कर्मचारियों

की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकारी अभियंता से वार्ता व पत्राचार के माध्यम से

प्रयास किया, लेकिन उपरोक्त अधिकारी फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति

गंभीर नहीं है और नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज भी प्रदर्शन

के दौरान अधिकारी कार्यालय से नदारद रहे, जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में बढ़ते रोष और उपरोक्त अधिकारी के नकारात्मक रवैये

को देखते हुए 16 मार्च सोमवार को पुन: सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने को जिला चेयरमैन नरेश गौतम, पूर्व प्रधान

रमेश आहूजा, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सुरेंद्र चहल, विक्रम नागर, अशोक पूनिया, बृजलाल,

नरेश अग्रोहा, सन्नी, दीपक लोट, रमेश मिर्जापुर, विकास गोस्वामी, सतीश कुमार, आईबी

मैकेनिकल ब्रांच प्रधान विनोद फौजी, उप प्रधान जोगिंदर फौजी, वरिष्ठ उप प्रधान राजपाल

फौजी व आदमपुर ब्रांच प्रधान रामसूरत ने आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर