home page

हिसार : कबाड़ बेचकर बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में कमाए 22.22 करोड़ रुपये

 | 
हिसार : कबाड़ बेचकर बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में कमाए 22.22 करोड़ रुपये


2964.76 मीट्रिक टन अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण कर जुटाए

11.20 करोड़ रुपये

हिसार, 11 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर रेल मंडल ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात

महीनों में कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण से 22.22 करोड़ रुपये का राजस्व

अर्जित किया है। एक अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक मंडल ने कुल 5880.80 मीट्रिक टन कबाड़

की बिक्री और निस्तारण किया। इसमें अकेले अक्टूबर माह की हिस्सेदारी 11.20 करोड़ रुपये

रही। इस दौरान 2964.76 मीट्रिक टन कबाड़ का निस्तारण किया गया।

उत्तर

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि भारतीय रेलवे की ओर से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे परिसरों में

जमा अनुपयोगी सामग्री को हटाने, स्वच्छता बनाए रखने और खाली हुए स्थान का बेहतर उपयोग

करने पर जोर दिया गया। बीकानेर रेल मंडल ने भी इस अभियान के दौरान कबाड़ निस्तारण की

गतिविधियों को गति दी। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और अन्य परिसरों में अनुपयोगी सामग्री

हटाने के साथ सफाई अभियान चलाए गए।

अभियान में ई-कचरे के उचित निस्तारण और पुराने अनुपयोगी अभिलेखों की समीक्षा

जैसे कार्य भी शामिल रहे। वहीं, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेल

जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं

और सुझाव सुने गए। कबाड़ निस्तारण से प्राप्त राजस्व रेलवे की आय बढ़ाने के साथ परिसरों को स्वच्छ

और व्यवस्थित बनाने में भी मददगार साबित हो रहा है। अनुपयोगी सामग्री हटने से रेलवे

की खाली हुई जगह का अन्य जरूरी कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर