home page

हिसार : सरकार काे आम आदमी के हिताें की चिंता नहीं : वीरेन्द्र नरवाल

 | 
हिसार : सरकार काे आम आदमी के हिताें की चिंता नहीं : वीरेन्द्र नरवाल


महंगाई मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक

हिसार, 01 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के

प्रदेश कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र नरवाल ने कहा है कि मोदी सरकार जिस प्रकार से लगातार

महंगाई बढ़ा रही है, उससे यह प्रतीत होता है कि महंगाई भाजपा सरकार के लिए मास्टरस्ट्रोक

बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आज से टोल टैक्स बढ़ा दिया है। इसके साथ-साथ

कमर्शियल सिलेंडर 218 रुपए महंगा कर दिया है।

वीरेंद्र नरवाल ने बुधवार काे कहा कि पिछले तीन महीने में

ही कमर्शियल सिलेंडर 525 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले भाजपा सरकार ने घरेलू रसोई गैस

के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर आम आदमी को महंगाई का जोर का झटका देने का काम

किया और अब प्रीमियम पेट्रोल के दामों में दो रुपए से अधिक की बढ़ोतरी कर बोझ को बढ़ाने

का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो भाजपा सरकार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

में सत्ता के लिए

वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि मोदी सरकार को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। आम आदमी

की उसे कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच राज्यों में मतदान का इंतजार

कर रही है। पांच राज्यों में मतदान होते ही तेल के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी करने

की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे दिनों का जुमला आम आदमी

को भारी पड़ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर