home page

नारनाैल में 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच शुरू

 | 
नारनाैल में 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच शुरू


दसवीं कक्षा में पढ़ती थी नाबालिग, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं लगा पता

नारनाैल, 11 अगस्त (हि.स.)। जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। छात्रा के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के नजदीक स्थित एक ढाणी निवासी करीब 15 वर्षीय छात्रा सोमवार रात अपने घर में थी। उसने मकान के अंदर बने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। छात्रा के फंदा लगाने का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई।

पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतका दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला