home page

नारनौल में आपसी रंजिश के चलते युवक हत्या

 | 

नारनौल, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव मूसनौता में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुष्कर बायल गांव से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गुरुवार देर रात अपने गांव मूसनौता लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद गांव के ही संदीप ने अपने करीब 14-15 साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। उन्होंने पहले कैंपर गाड़ी से उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पुष्कर करीब तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और उस पर लगभग आधा दर्जन संगीन मुकदमे भी दर्ज थे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला