home page

नारनाैल: बोलेरो से 36 पेटी अवैध शराब बरामद

 | 
नारनाैल: बोलेरो से 36 पेटी अवैध शराब बरामद


नारनाैल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। नारनाैल में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो गाड़ी से 36 पेटी शराब बरामद की है। इनमें 35 पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब और बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीएसपी डॉ. कविता ने मंगलवार को बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान टीम ने एक बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।

पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां रखी मिलीं। जांच में कुल 36 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 35 पेटी देसी शराब और एक पेटी अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद व्यक्ति से शराब के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस के अनुसार गाड़ी में मौजूद व्यक्ति की पहचान गांव कोका निवासी हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब और बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर कनीना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला