home page

नारनौलः केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्पंदन उत्सव में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को मिली ओवर ऑल ट्राफी

 | 
नारनौलः केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्पंदन उत्सव में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को मिली ओवर ऑल ट्राफी


नारनाैल, 28 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में आयोजित स्पंदन उत्सव में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। वहीं सांस्कृतिक शोभायात्रा में प्रथम स्थान ओडिशा के विद्यार्थियों को मिला, दूसरे स्थान पर राजस्थान व तृतीय स्थान पर झारखंड का दल रहा, पश्चिम बंगाल को सांत्वना पुरस्कार मिला।

विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर रेनु यादव ने शनिवार को बताया कि प्रतियोगिता में महोत्सव के अंतर्गत कुल 24 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय प्रथम, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर द्वितीय तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय दूसरे व लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूसरे व चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

उन्होंने बताया कि कोलाज निर्माण में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूसरे व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वहीं शास्त्रीय नृत्य में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर दूसरे तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि हिंदी काव्य पाठ में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत काव्य पाठ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूसरे तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला