home page

नारनाैल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन

 | 
नारनाैल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन


नारनाैल, 18 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में मंगलवार को कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान विषय पर आधारित पुस्तक ‘कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान: सैद्धांतिक पृष्ठभूमि एवं विधियाँ’ का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से सुमित साहिल महोत्रा एवं डॉ. एजाज अंसारी हैं।

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पुस्तक के लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान है। उन्होंने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान में कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इस विषय पर सरल एवं व्यवस्थित अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक वैज्ञानिक समझ विकसित करने के साथ युवा शोधार्थियों के लिए अनुसंधान की नई संभावनाओं के द्वार खोलने में भी सहायक सिद्ध होगी। कम्प्यूटेशनल तकनीकों के माध्यम से जटिल रासायनिक प्रक्रियाओं और संरचनाओं को समझने में सहायता मिलती है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान को अधिक प्रभावी और सटीक बनाने में मदद मिलती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला