home page

नारनाैल: नांगल चौधरी में घर से घूमने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता

 | 
नारनाैल: नांगल चौधरी में घर से घूमने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

नारनाैल, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी रविवार शाम घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने साेमवार काे उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि किशोरी रविवार शाम को घर से बाहर गई थी। निर्धारित समय तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने नांगल चौधरी थाना पुलिस से संपर्क कर किशोरी को तलाशने की गुहार लगाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि किशोरी के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और संभावित दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस किशोरी के संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसके बारे में सुराग हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला